श्री मोहम्मद अफजल, संयुक्त सचिव (हाइड्रो), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा सीवीपीपीएल का दौरा | 06-Feb-2026
श्री मोहम्मद अफजल, संयुक्त सचिव (हाइड्रो), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी लिमिटेड ने 6 फरवरी 2026 को चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल), जम्मू के निगम मुख्यालय का दौरा किया।
सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक श्री रमेश मुखिया, ने एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू के कार्यपालक निदेशक श्री राम स्वरूप, आरएचपीसीएल के सीईओ श्री एम. के. कश्यप और सीवीपीपीएल, एनएचपीसी तथा आरएचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर उनका हार्दिक स्वागत किया।
इस दौरे के दौरान, एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदय ने सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू के कार्यपालक निदेशक, आरएचपीसीएल के सीईओ और सीवीपीपीएल के विभागाध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीवीपीपीएल और आरएचपीसीएल के परियोजनाओं में चल रही निर्माण गतिविधियों से संबंधित प्रमुख मुद्दों के साथ-साथ एनएचपीसी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन परियोजनाओं के राष्ट्रीय महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने इनके समय पर पूरा होने की आवश्यकता पर बल दिया।