परिचय

 

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का उद्देश्य लोक प्राधिकरणों में प्रचलित गोपनीयता एवं नियंत्रण की संस्कृति के स्थान पर खुलेपन, पारदर्शिता तथा जनसहभागिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। यह अधिनियम कार्यपालिका, न्यायपालिका तथा विधायिका के अंतर्गत आने वाले लोक प्राधिकरणों में उपलब्ध सूचनाओं तक नागरिकों की पहुँच सुनिश्चित कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का भी प्रावधान करता है।

चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड (भारत सरकार का एक उद्यम) और जेकेएसपीडीसी (जम्मू-कश्मीर सरकार का उद्यम) का एक संयुक्त उद्यम होने के नाते  उक्त अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप देश के नागरिकों को सूचना उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक एवं ठोस कदम उठाए हैं। सीवीपीपीएल की आधिकारिक वेबसाइट का यह अनुभाग तथा इसके अन्य संबद्ध अनुभाग अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत प्रकाशनार्थ अपेक्षित सूचनाएँ उपलब्ध कराते हैं।