सीवीपीपीएल के पकल दुल जलविद्युत परियोजना की यूनिट-II में टर्बाइन रोटर को सफलतापूर्वक उतारा गया। 30-Jan-2026

सीवीपीपीएल (एनएचपीसी लिमिटेड और जेकेएसपीडीसी का एक संयुक्त उद्यम) द्वारा वर्तमान में निर्माणाधीन पकल दुल जलविद्युत परियोजना (1000 मेगावाट) को पूरा करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत , 30.01.2026 को यूनिट-II में रोटर (20 पोल, वज़न 420 टन) को पकल दुल जलविद्युत परियोजना, मेसर्स वॉयथ (ई एंड एम पैकेज के लिए ठेकेदार) एवं मेसर्स एजेजेवी (पावर हाउस सिविल पैकेज के ठेकेदार) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक उतारा गया ।
एनएचपीसी, जेकेएसडीपीसी और सीवीपीपीएल मैनेजमेंट ने उक्त उपलब्धि हासिल करने पर पकल दुल जलविद्युत परियोजना के अधिकारियों और मेसर्स वॉयथ को बधाई दी। सीवीपीपीएल मैनेजमेंट ने परियोजना के प्रयासों की सराहना करते हुए, पकल दुल जलविद्युत परियोजना, मेसर्स वॉयथ एवं मेसर्स एजेजेवी के अधिकारियों को सलाह दी कि वे परियोजना को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करें।