सीवीपीपीएल ने एमएसईडीसीएल, महाराष्ट्र और बिहार डिस्कॉम के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर किए

01-Jul-2025

एक महत्वपूर्ण विकास में, चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल) ने अपने पकल दुल एचई प्रोजेक्ट (1000 मेगावाट), किरु एचई प्रोजेक्ट (624 मेगावाट) और क्वार एचई प्रोजेक्ट (540 मेगावाट) से बिजली की खरीद के लिए एमएसईडीसीएल (महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड) के साथ बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। पीपीए पर सीवीपीपीएल के महाप्रबंधक (सिविल) श्री सानिल चंद्रा और एमएसईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक (वाणिज्यिक) श्री दिनेश अग्रवाल ने 30.06.2025 को मुंबई में एमएसईडीसीएल, एनएचपीसी और आरएचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इसके अलावा, सीवीपीपीएल ने 30.06.2025 को पटना में किरु जल विद्युत परियोजना के संबंध में बिहार डिस्कॉम के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनबीपीडीसीएल के मुख्य अभियंता (वाणिज्यिक) अभिजीत कुमार और एसबीपीडीसीएल के मुख्य अभियंता (वाणिज्यिक) श्री पुरुषोत्तम प्रसाद मौजूद थे। उपरोक्त पीपीए परियोजनाओं के वाणिज्यिक संचालन की तिथि से 40 वर्ष की अवधि के लिए वैध हैं।