श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा किश्तवाड़ में स्थित सीवीपीपीएल के सभी परियोजनाओं की समीक्षा। 05-Jan-2026

जम्मू एवं कश्मीर में विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा हेतु अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार श्री मनोहर लाल ने दिनांक 05.01.2026 को जिला किश्तवाड़ में पकल दुल (1000 मेगावाट), किरु (624 मेगावाट) तथा क्वार (540 मेगावाट) जलविद्युत परियोजना स्थलों का दौरा किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय के साथ श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार; श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी लिमिटेड; श्री संजय सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी लिमिटेड; श्री रमेश मुखिया, प्रबंध निदेशक, सीवीपीपीएल; श्री यू. के. नंद, कार्यपालक निदेशक–पीएमएसजी, एनएचपीसी लिमिटेड; श्री एम. के. कश्यप, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आरएचपीसीएल; उपायुक्त, किश्तवाड़; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, किश्तवाड़; अपर उपायुक्त (राजस्व), किश्तवाड़ तथा पकल दुल, किरु एवं क्वार जलविद्युत परियोजनाओं के परियोजना प्रमुख उपस्थित थे।