एनएचपीसी के माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा सीवीपीपीएल का दौरा | 29-Dec-2025
एनएचपीसी लिमिटेड के माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदय श्री भूपेन्द्र गुप्ता तथा श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), एनएचपीसी के साथ दिनांक 28.12.2025 को सीवीपीपीएल, निगम मुख्यालय, जम्मू का दौरा किया। जम्मू आगमन पर सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक महोदय, श्री रमेश मुखिया ने सीवीपीपीएल के सभी परियोजना प्रमुखों (पकल दुल, किरु व क्वार जल विद्युत परियोजना) एवं विभागाध्यक्षों के साथ गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया।
माननीय सीएमडी और निदेशक (तकनीकी) महोदय ने सीवीपीपीएल निगम मुख्यालय जम्मू में प्रबंध निदेशक - सीवीपीपीएल, परियोजना प्रमुखों और प्रमुख कार्यों से संबंधित ठेकेदारों के साथ पकल दुल, किरू और क्वार जल विद्युत परियोजनाओं की परियोजना समीक्षा बैठक (पीआरएम) आयोजित की, जिसमें चल रही परियोजनाओं की निर्माण गतिविधियों से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।