सीवीपीपीएल की 14वीं वार्षिक ए जी एम 30-Sep-2025

एनएचपीसी लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) (51%) और जेकेएसपीडीसी (जम्मू-कश्मीर सरकार का उद्यम) (49%) के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की 14वीं एजीएम, जिसे चिनाब बेसिन में चार जलविद्युत परियोजनाओं अर्थात पकल दुल (1000 मेगावाट), कीरू (624 मेगावाट), क्वार (540 मेगावाट) और किरथाई-II (930 मेगावाट) के कार्यान्वयन का जिम्मा सौंपा गया है, 30 सितंबर 2025 को जम्मू में सीवीपीपीएल के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार, आईएएस (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
एजीएम में वर्ष 2024-25 के वार्षिक खातों को अपनाया गया। उक्त एजीएम में शेयरधारकों द्वारा क्रमशः श्री एच. राजेश प्रसाद और श्रीमती मधुस्मिता पाणि की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई। संतोष डी. वैद्य, आईएएस, प्रधान सचिव वित्त, जीओजेके, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं) एनएचपीसी, श्री अनुज कपूर, ईडी (वित्त), श्रीमती मधुस्मिता पाणि, ईडी (विधि) एनएचपीसी, श्री रमेश मुखिया, प्रबंध निदेशक, श्री सुधीर आनंद, कंपनी सचिव और श्री नवीन समरिया, सीएफओ के अलावा एनएचपीसी और जेकेएसपीडीसी के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।