श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक) और श्री संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), एनएचपीसी लिमिटेड ने सीवीपीपीएल, निगम मुख्यालय, जम्मू का दौरा किया। 27-Jun-2025
दिनांक 27 जून, 2025 को श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), और श्री संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), एनएचपीसी लिमिटेड ने सीवीपीपीएल, निगम मुख्यालय, जम्मू का दौरा किया।
श्री रमेश मुखिया, प्रबंध निदेशक,सीवीपीपीएल ने विभागाध्यक्षों के साथ गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रबंध निदेशक, सीवीपीपीएल ने उन्हें पकल दुल, किरू, क्वार और किरथाई-II जलविद्युत परियोजना में चल रहे कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
श्री उत्तम लाल और श्री संतोष कुमार ने सीवीपीपीएल टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए सभी को एकजुट प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।