सीवीपीपीएल के पकल दुल जलविद्युत परियोजना की इकाई-II में टर्बाइन रनर को सफलतापूर्वक नीचे उतारा गया 19-Jun-2025

सीवीपीपीएल (एनएचपीसी लिमिटेड और जेकेएसपीडीसी का एक संयुक्त उद्यम) द्वारा वर्तमान में निर्माणाधीन पकल दुल एचई परियोजना के पूरा होने की दिशा में एक बड़े कदम में, शाफ्ट के साथ टर्बाइन रनर को 18.06.2025 को सीवीपीपीएल और मेसर्स वॉयथ (ई एंड एम पैकेज के लिए ठेकेदार) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यूनिट- II में सफलतापूर्वक उतारा गया है। सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक श्री रमेश मुखिया और पकल दुल एचईपी के महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री विशाल आनंद ने पाकल दुल के सभी कर्मचारियों, विशेष रूप से पावर हाउस टीम को बधाई दी