विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आयोजन 05-Jun-2025
चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के लिए इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम- “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” पर # प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीवीपीपीएल के पर्यावरण अधिकारी द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यावरण पर प्लास्टिक के प्रतिकूल प्रभावों और पशुधन, समुद्री जीवन, पारिस्थितिकी तंत्र, मानव स्वास्थ्य और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके परिणामों के बारे में समझाया गया और कर्मचारियों को प्लास्टिक प्रदूषण को हराने में उनकी भूमिका के बारे में भी जागरूक किया गया। प्लास्टिक प्रदूषण पर अपने विचार साझा करते हुए, प्रबंध निदेशक ने कहा, “हम अब और इस समस्या को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं और हमें प्लास्टिक पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए”। उन्होंने प्लास्टिक के अथाह प्रतिकूल प्रभावों के मद्देनजर सभी को प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर, प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कर्मचारियों के बीच 150 कपड़े के थैले वितरित किए गए। बाल भारती हाई स्कूल, नानक नगर, जम्मू में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और छात्रों और शिक्षकों के बीच कपड़े के थैले वितरित किए गए, जो प्लास्टिक मुक्त जीवन की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर, स्कूल और उसके आस-पास के क्षेत्र में छायादार और फूलदार पेड़ों के 55 पौधे लगाए गए।
एटेचमेंट देखें