पकल डुल जलविद्युत परियोजना, किश्तवाड़ के 291 मीटर गहरे और 5.5 मीटर व्यास के सभी चार प्रमुख वर्टिकल प्रेशर शाफ्ट की खुदाई पूरी हो गई है। 20-May-2025
1000 MW पकल दुल एचई प्रोजेक्ट में एक प्रमुख विकास के तहत, 291 मीटर गहराई और 5.5 मीटर व्यास के चार प्रमुख वर्टिकल प्रेशर शाफ्ट्स की खुदाई पूरी हो गई है। यह चुनौतीपूर्ण कार्य सीवीपीपीएल के अधिकारियों और ठेकेदार एम/एस अफकॉन-जेएएल संयुक्त उपक्रम के संयुक्त प्रयासों से पूरा किया गया है। इसके साथ, पावर हाउस कार्यों की प्रमुख खुदाई पूरी हो गई है और परियोजना निर्धारित समयानुसार कमीशन करने के लक्ष्य को साकार करने के करीब पहुंच गई है।